रोहतास और कैमूर की दुग्ध समितियों को मिलेगा माइक्रो एटीएम

26 मार्च तक चलेगा विशेष अभियान, नये खाताधारकों को एटीएम और वेलकम किट का वितरण

सहकारिता बैंक की सभी 18 शाखाओं में विशेष वितरण कैंप, समितियों को जोड़ने की पहल 26 मार्च तक चलेगा विशेष अभियान, नये खाताधारकों को एटीएम और वेलकम किट का वितरण फोटो-2- विशेष वितरण कैंप में नये खाता धारकों को वेलकम कीट देते सहकारिता विभाग के अपर सचिव. प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीण दी-सासाराम भभुआ सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की सभी 18 शाखाओं में मंगलवार को ”सहकारिता में सरकार” योजना के अंतर्गत विशेष वितरण दिवस कैंप का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सहकारी समितियों को बैंक से जोड़ना और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है. अभियान के दौरान नये खाताधारकों को वेलकम किट, एटीएम और इ-केसीसी कार्ड प्रदान किये गये. बैंक के प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार पासवान ने बताया कि दी बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, पटना के पत्र के आलोक में यह आयोजन किया गया. विभागीय सचिव के निर्देशानुसार 16 मार्च से 26 मार्च तक यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत प्रखंड स्तरीय सब्जी उत्पादक, मधु प्रसंस्करण, बकरी पालन और मत्स्य पालन समितियों के सदस्यों को बैंक से जोड़ा जाना है. हाल ही में कंफेड के साथ हुए इकरारनामे के अनुसार, रोहतास और कैमूर जिलों की दुग्ध उत्पादक समितियों के सदस्यों को भी सहकारिता बैंक से जोड़ा जायेगा. इन समितियों में डिपॉजिट मोबिलाइजेशन के लिए माइक्रो एटीएम मशीनें उपलब्ध करायी जायेंगी और उन्हें बैंक मित्र के रूप में विकसित किया जायेगा. इस विशेष वितरण कैंप में सहकारिता विभाग के अपर सचिव द्वारा नये खाताधारकों को वेलकम किट प्रदान की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >