सासाराम : दिनारा में CCTV लगाने की योजना अधर में, दो महीने बाद भी नहीं लगे कैमरे

Sasaram News : सासाराम के दिनारा नगर पंचायत में सुरक्षा के लिए चिन्हित स्थानों पर दो महीने बाद भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी और असुरक्षा है.

Sasaram News : सासाराम के दिनारा नगर पंचायत क्षेत्र में सुरक्षा व्यसासाराम : दिनारा में CCTV लगाने की योजना अधर में, दो माह बाद भी नहीं लगे कैमरेवस्था को मजबूत करने के लिए दो माह पहले चिह्नित किए गए स्थानों पर अब तक सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया जा सका है. विभागीय उदासीनता के कारण नगर सरकार की यह योजना कागजों तक ही सीमित रह गई है. विभाग के निर्देश पर नगर पंचायत द्वारा दिनारा के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील जगहों को चिह्नित किया गया था.

सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य

योजना के तहत इन स्थानों पर कैमरे लगाने थे ताकि बाइक चोरी, ओवरलोडिंग, ट्रैफिक उल्लंघन और आपराधिक घटनाओं पर नजर रखी जा सके. स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार, बस स्टैंड और ओवरब्रिज के आसपास आए दिन छोटी-मोटी घटनाएं होती हैं, लेकिन साक्ष्य के अभाव में अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हो पाती. इस संबंध में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अंभोज नयनम ने दो माह पहले बताया था कि क्षेत्र में कई ऐसे स्थान हैं जहां सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य है. कैमरे लगने से अपराध पर अंकुश लगेगा.

घोषणा के बाद नहीं बढ़ा काम

साथ ही, बाइक चोरी और ओवरलोडिंग जैसी घटनाओं पर भी निगरानी रखी जा सकेगी, लेकिन घोषणा के बाद से नगर सरकार ने अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया. कार्यपालक पदाधिकारी ने यह भी कहा था कि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी स्थानीय थाना के जिम्मे होगी. खबर प्रकाशित होने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सराहना की थी, लेकिन अभी तक सीसीटीवी कैमरा नहीं लगने से लोगों के मन में मायूसी है.

सुरक्षा के नाम पर सिर्फ घोषणा

ज्वेलरी दुकानदारों का कहना है कि ऐसा कई बार हुआ है कि दुकानदार के नहीं रहने पर उसकी दुकान से चोरी हो जाती है, ऐसे में सीसीटीवी कैमरा कारगर होगा. वहीं, नगरवासियों ने कहा कि सुरक्षा के नाम पर सिर्फ घोषणा की जाती है, धरातल पर कुछ नहीं होता. उन्होंने अविलंब चिह्नित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की है, ताकि दिनारा की कानून व्यवस्था बेहतर हो सके.

प्रस्ताव पारित होते ही लगेंगे कैमरे

कार्यपालक पदाधिकारी अम्भोज नयनम ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है, जगह का चयन हो गया है, प्रस्ताव पारित होते ही वरीय अधिकारी के निर्देश पर दिनारा नगर पंचायत के सभी चयनित जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया जाएगा. उप मुख्य पार्षद विवेकानंद पाण्डेय ने बताया कि अगर दिनारा नगर क्षेत्र में चिह्नित जगहों पर कैमरा लग जाएगा तो निश्चित ही अपराध पर अंकुश लग जाएगा. उन्होंने कहा कि हम भी बैठक के दरम्यान इस संबंध में वरीय अधिकारी या प्रतिनिधियों से इसे अविलंब लगाने की मांग करेंगे.

Also Read : सासाराम कलेक्ट्रेट के पास चला सघन वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों से वसूला गया 1.20 लाख रुपये का जुर्माना




प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >