गुप्ताधाम में 30 हजार से अधिक भक्तों ने किया जलाभिषेक

जिले के प्रसिद्ध गुप्ताधाम में वसंत पंचमी के अवसर पर गुरुवार को 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गुफा स्थित पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की

वसंत पंचमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब अहले सुबह से शिव जयकारों से गूंजती रही कैमूर पहाड़ी चार दिनों से जारी है श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला फोटो- 1-उगहनी घाट से गुप्ताधाम की पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए जाते श्रद्धालु़ प्रतिनिधि, चेनारी जिले के प्रसिद्ध गुप्ताधाम में वसंत पंचमी के अवसर पर गुरुवार को 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गुफा स्थित पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. अहले सुबह तीन बजे से ठंड के बावजूद भक्त हाथों में बेलपत्र, फूल, माला और जल लेकर भोले की जयकारा करते हुए गुफा द्वार पर पहुंचे. पुलिस व पहाड़ी सेवकों ने कड़ी मेहनत कर श्रद्धालुओं को कतारवद्ध कर दर्शन कराया. मेले में बिहार के भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, गया के अलावा उत्तर प्रदेश के चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर व झारखंड से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे. बताया जाता है कि वसंत पंचमी मेले में दो दिनों से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है. दुर्गावती जलाशय परियोजना की ओर से बाइक सवार श्रद्धालु धाम तक पहुंच रहे हैं. धाम पर बिजली, पानी, ऑक्सीजन गैस और दवा की व्यवस्था की गयी है. बावजूद इसके श्रद्धालुओं ने बताया कि गुप्ताधाम, चेनारी, उगहनी घाट, पनारी घाट और मल्हीपुर क्षेत्र में अब तक धर्मशाला का निर्माण नहीं हो सका है. पंचायत के मुखिया ज्ञानचंद सिंह ने सरकार से आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की मांग की है. गुप्ताधाम विकास कमेटी के अध्यक्ष गोपाल सिंह खरवार ने बताया कि बीते चार दिनों से भारी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं. सेवा के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की गयी है. खोया-पाया केंद्र के साथ मरीजों के लिए दवा और गुफा में ऑक्सीजन की व्यवस्था की गयी है. पनारी देवी घाट और उगहनी घाट के समीप मेले का माहौल बना हुआ है. यहां बड़ी संख्या में दुकानदारों ने दुकानें सजा रखी हैं. इन्हीं घाटों से श्रद्धालु माता के दरबार में माथा टेकते हुए गुप्ताधाम के लिए पहाड़ चढ़ रहे हैं. संपूर्ण कैमूर पहाड़ी शिव भक्तों की जयकारा से गूंजती रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >