रोहतास: करगहर पंचायत समिति की बैठक, बाजार में सामुदायिक शौचालय और भूमिहीनों को जमीन देने की मांग

करगहर में पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सामुदायिक शौचालय, आवास योजना और भूमिहीनों को जमीन देने की प्रमुख मांगें उठाई गईं।

Rohtas News : रोहतास जिले के करगहर प्रखंड सभागार में बुधवार को प्रमुख रिंकी देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और कई विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया. इस दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई.

करगहर बाजार में सामुदायिक शौचालय की मांग

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने करगहर बाजार में सामुदायिक शौचालय के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई. उनका कहना था कि बाजार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है, लेकिन सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

135 भूमिहीन परिवारों को जल्द मिले जमीन

सदस्यों ने 'बसेरा टू शून्य' योजना के तहत प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के 135 भूमिहीन लाभुकों को शीघ्र जमीन उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि जमीन मिलने के बाद ही इन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य आवास योजनाओं का लाभ मिल सकेगा.

तालाब जीर्णोद्धार और अतिक्रमण हटाने पर चर्चा

जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत बिलासपुर गांव के तालाब के जीर्णोद्धार कार्य को पूरा कराने पर भी चर्चा हुई. इसके लिए तालाब की जमीन पर बसे परिवारों के पुनर्वास हेतु वैकल्पिक जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई, ताकि विकास कार्य बाधित न हो.

मनरेगा भुगतान और नई योजनाओं की मांग

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने मनरेगा (अब जी-रामजी) के तहत पहले कराए गए कार्यों का लंबित भुगतान जल्द कराने की मांग की. साथ ही गांवों में विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए नई योजनाओं के चयन पर भी जोर दिया गया.

16वें वित्त आयोग की योजनाओं की समीक्षा

बैठक में पूर्व में चयनित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा 16वें वित्त आयोग के तहत नई योजनाओं का चयन कर उन्हें भूमि पोर्टल पर दर्ज करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.

कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में उपप्रमुख धर्मशीला देवी, बीडीओ अजीत कुमार, सीओ पंकज कुमार सिंह, बीईओ मनोज कुमार राम, पीओ मनरेगा शैलेंद्र कुमार सिंह, सीडीपीओ रत्ना कुमारी, जेई बिजली पंकज कुमार के अलावा मुखिया राजू कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, गुलबास पांडेय, इंदु देवी, सजदा बेगम, मनोरमा देवी, निरंजन चौरसिया सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >