ससुराल में महिला की मौत, पिता ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

Sasaram news. उगहनी गांव में रविवार की देर रात एक महिला की मौत हो गयी. इस मामले में मृतका के मायके वालों ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है.

उगहनी गांव में हुई घटना, परिजनों ने पुलिस को नहीं दिया आवेदन

प्रतिनिधि, चेनारी

थाना क्षेत्र के उगहनी गांव में रविवार की देर रात एक महिला की मौत हो गयी. इस मामले में मृतका के मायके वालों ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है. इधर, सूचना मिलने पर चेनारी थाने की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया. इस दौरान मृतका के पिता शिवसागर थाना क्षेत्र के बड़काडीह गांव निवासी संतोष प्रजापति ने बताया कि अपनी बेटी 26 वर्षीया शशिकला कुमारी उर्फ गुला कुमारी की शादी चेनारी थाना क्षेत्र के उगहनी गांव निवासी गंगा प्रजापति के बेटे मंटू प्रजापति उर्फ विकास कुमार के साथ वर्ष 2021 में शादी की थी. शादी के कुछ दिन बीतने के बाद ससुराल वालों के द्वारा बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा. बेटी ने कई बार इसकी जानकारी दी थी. शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए बार-बार प्रताड़ित करते थे. मृतका के पिता संतोष प्रजापति ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब छह बजे मेरी बेटी के पति मंटू प्रजापति ने फोन कर बताया कि आपकी बेटी ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली है. इतना सुनते ही हम सभी उक्त गांव पहुंचे, जहां बेटी अपने रूम में बेड पर पड़ी हुई मिली. गले में निशान थे, इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. परिजन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >