एसएच-17 पर पानी भरे गड्ढे में मिला युवक का शव, परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के चंवरी गांव के समीप स्टेट हाइवे-17 के किनारे शनिवार की अहले सुबह पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया. मृतक की पहचान अमित कुमार, करगहर थाना क्षेत्र के कुम्हिला गांव निवासी मुकेश कुमार गुप्ता के पुत्र के रूप में हुई है.

कोचस थाना क्षेत्र के चंवरी गांव का मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आयेगा मौत का कारण

फोटो-1-सड़क जाम करते आक्रोशित परिजन प्रतिनिधि,कोचस

थाना क्षेत्र के चंवरी गांव के समीप स्टेट हाइवे-17 के किनारे शनिवार की अहले सुबह पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया. मृतक की पहचान अमित कुमार, करगहर थाना क्षेत्र के कुम्हिला गांव निवासी मुकेश कुमार गुप्ता के पुत्र के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोग सुबह सड़क किनारे टहल रहे थे. इस दौरान गड्ढ़े में जमे पानी में उतराता युवक का शव देखा गया. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी.घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर युवक के पॉकेट से बरामद आधार कार्ड के आधार पर करगहर पुलिस को सूचना दी. वहीं, शव बरामद होने की सूचना पर पहुंचे आक्रोशित परिजनों ने शव को स्टेट हाइवे-17 पर रखकर करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर दिया और जमकर विरोध-प्रदर्शन किया. परिजनों का कहना था कि बुधवार से घर से निकले युवक का कोई अता-पता नहीं चलने पर इसकी सूचना करगहर पुलिस को दी गयी थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया.

क्या कहते हैं एसडीपीओ

एसडीपीओ टू कुमार वैभव ने बताया कि पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराकर यातायात बहाल कराया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया. एसडीपीओ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट होगा, हालांकि पुलिस हर बिंदु पर जांच शुरू कर चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >