संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर बेटी ने वृद्ध मां को घंटों बंधक बनाया

डालमियानगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू गंगौली मुहल्ले में मंगलवार को मां की संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर बेटी ने घंटों घर में वृद्ध मां को बंधक बना कर रखा. वृद्ध महिला का नाम चंद्रकली कुंवर बताया जाता है.

डेहरी नगर. डालमियानगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू गंगौली मुहल्ले में मंगलवार को मां की संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर बेटी ने घंटों घर में वृद्ध मां को बंधक बना कर रखा. वृद्ध महिला का नाम चंद्रकली कुंवर बताया जाता है. उनकी उम्र 72 वर्ष है. जानकारी के अनुसार, वृद्ध महिला की दो बेटियां हैं. एक नाम हेवंती व दूसरे का नाम देवंती है. मंगलवार को एक पुत्री ने अपनी मां की संपत्ति में हिस्सेदारी लेकर नौ घंटे तक बंधक बनाकर रखा. संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर मांग करती रही, तब आसपास के लोगों ने इसकी सूचना 112 डायल पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुंची 112 डायल पुलिस ने ताला तोड़कर वृद्ध महिला को बाहर निकाला. हालांकि, इस मामले में डालमियानगर थानाध्यक्ष से बात करने का प्रयास किया गया. लेकिन, बात नहीं हो सकी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >