वीकेएसयू ने यूजी समेस्टर-4 के ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि की जारी

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा ने यूजी सेमेस्टर चार (सीबीसीएस) सत्र 2024-28 के छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि जारी कर दी है.

दो अप्रैल तक का मौका.

75 प्रतिशत उपस्थिति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य

बिना सत्यापन के नहीं होगा प्रवेश पत्र डाउनलोड

फोटो:-5-शांति प्रसाद जैन कॉलेज का मुख्य गेटप्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा ने यूजी सेमेस्टर चार (सीबीसीएस) सत्र 2024-28 के छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि जारी कर दी है. विवि के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी पत्र के अनुसार परीक्षा प्रपत्र दो अप्रैल तक भरे जायेंगे. परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.vksu.ac.in पर जाकर स्टूडेंट पोर्टल लॉगिन के माध्यम से परीक्षा प्रपत्र भर सकते हैं. परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा प्रपत्र जमा करते समय सभी छात्र-छात्राओं की कक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थिति का प्रमाणपत्र प्रधानाचार्य द्वारा संलग्न करना अनिवार्य होगा. यह निर्देश राज्यपाल सचिवालय, राजभवन पटना और छात्र कल्याण कार्यालय के आदेशों के आलोक में जारी किया गया है. विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन परीक्षार्थियों का परीक्षा प्रपत्र महाविद्यालय द्वारा सत्यापित नहीं होगा, उनका प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं होगा. विवि ने छात्र-छात्राओं को सलाह दी है कि वे निर्धारित तिथि के अंदर अपना परीक्षा प्रपत्र भरकर कॉलेज से सत्यापित करा लें.

बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा का कार्यक्रम जारी, 30 मार्च से होगी शुरुआत

सासाराम ऑफिस.

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के परीक्षा नियंत्रक ने बीएड प्रथम वर्ष (2025-27) परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है. परीक्षा 30 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगी. जारी कार्यक्रम के अनुसार, 30 मार्च को प्रथम प्रश्नपत्र सी-वन (चाइल्डहुड एंड ग्रोइंग अप), एक अप्रैल को सी-टू (कंटेंपरेरी इंडिया एंड एजुकेशन) और दो अप्रैल को सी-थ्री (लर्निंग एंड टीचिंग) की परीक्षा होगी. परीक्षा एक पाली में होगी, जो सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर एक बजे तक होगी. इन तीनों परीक्षा 80-80 अंकों के लिए होगी. वहीं, चार अप्रैल को दो पालियों में परीक्षा होगी. प्रथम पाली में सी-4 (लैंग्वेज अक्रॉस द करिकुलम) और दूसरी पाली में सी-5 (अंडरस्टैंडिंग डिसिप्लिंस एंड सब्जेक्ट) की परीक्षा होगी. इसी प्रकार 6 अप्रैल को सी-6 (जेंडर, स्कूल एंड सोसाइटी) और सी-7ए (पेडागॉजी ऑफ ए स्कूल सब्जेक्ट पार्ट-1) की परीक्षा दो पालियों में होगी. इन चारों प्रश्नपत्रों के लिए पूर्णांक 40-40 निर्धारित है. आंतरिक एवं प्रायोगिक परीक्षा की तिथि थ्योरी परीक्षा समाप्ति के बाद घोषित की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >