गैस नहीं मिलने से भड़के उपभोक्ता, स्टेट हाइवे-17 किया जाम

SASARAM NEWS..एचपी गैस एजेंसी के समीप सोमवार को उपभोक्ताओं ने गैस नहीं मिलने के विरोध में जमकर हंगामा किया और सासाराम-चौसा स्टेट हाइवे-17 को करीब आधे घंटे तक जाम कर दिया. जाम के कारण सड़क पर आवागमन बाधित हो गया.

कोचस.एचपी गैस एजेंसी के समीप सोमवार को उपभोक्ताओं ने गैस नहीं मिलने के विरोध में जमकर हंगामा किया और सासाराम-चौसा स्टेट हाइवे-17 को करीब आधे घंटे तक जाम कर दिया. जाम के कारण सड़क पर आवागमन बाधित हो गया.शमसुन बीबी, शांति देवी, हरेंद्र सिंह, विकास कुमार और गौरीशंकर सिंह समेत कई उपभोक्ताओं का आरोप था कि मोबाइल से बुकिंग करने के बावजूद उन्हें गैस नहीं मिली, जबकि डिलिवरी का मैसेज भी प्राप्त हो गया और सब्सिडी की राशि उनके बैंक खाते में भेज दी गयी. वहीं, अजीत तिवारी, अजीत कुमार, मंटू साह, संजय पाठक और संतोष चौबे सहित अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि एजेंसी द्वारा गैस वितरण की तिथि तय की गयी थी. एजेंसी परिसर में उपभोक्ताओं से पासबुक जमा कर लिये गये और वितरण को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही थी. कभी 200 नंबर तो कभी 50 नंबर वाले को गैस देने की बात कही जा रही थी, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया. स्थिति बिगड़ने पर आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. सूचना मिलते ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुरभि राज और अपर थानाध्यक्ष बबलू कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया, जिसके बाद यातायात बहाल हुआ. इस दौरान बीएसओ सुरभि राज ने एजेंसी संचालक से सवाल किया कि जब होम डिलिवरी का निर्देश जारी है, तो उपभोक्ताओं को एजेंसी पर क्यों बुलाया जा रहा है. हालांकि, संचालक इस पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कुछ सिलिंडरों को छोटी गाड़ियों के माध्यम से होम डिलिवरी के लिए भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >