सासाराम में राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस निकालेगी मार्च, भाजपा सरकार के खिलाफ होगा प्रदर्शन

राहुल गांधी पर दर्ज प्राथमिकी के विरोध में रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी बुधवार को सासाराम में विरोध मार्च निकालेगी। कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।

रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर दर्ज प्राथमिकी के विरोध में सासाराम में विरोध मार्च निकाला जाएगा. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जय प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि मार्च शहर के धर्मशाला चौक स्थित गांधी स्मारक से शुरू होकर पोस्ट ऑफिस चौराहा तक जाएगा.

गांधी स्मारक से पोस्ट ऑफिस चौराहा तक मार्च

जिला कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार विरोध मार्च में पार्टी कार्यकर्ता केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी दर्ज कराएंगे. कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर गांधी स्मारक पहुंचने की अपील की है.

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर कांग्रेस में आक्रोश

कांग्रेस जिला कमेटी की ओर से कहा गया कि राहुल गांधी पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है. कांग्रेस का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के जरिए विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. इसी के विरोध में जिला स्तर पर मार्च निकालने का निर्णय लिया गया है.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद

विरोध मार्च में जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ प्रखंड और नगर कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल होंगे. इसके अलावा युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं के भी मार्च में शामिल होने की संभावना है.

लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाई नहीं जा सकती

जिला कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करते रहेंगे. पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं से विरोध मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गयी है.

ALSO READ : सासाराम में बाढ़ का खतरा बढ़ा, चेनारी में मंडराया संकट, तेजी से बढ़ रहा दुर्गावती नदी का जलस्तर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >