बद्री नारायण महाविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ सातवें दिन भी धरना जारी, 48 घंटे का अल्टीमेटम

Sasaram News : बद्री नारायण महाविद्यालय, इंदौर में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों का धरना सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा. नौ सूत्री मांगों पर कॉलेज प्रशासन द्वारा अब तक बातचीत न होने से ग्रामीण नाराज हैं. 48 घंटे में कार्रवाई न होने पर गेट पर तालाबंदी की चेतावनी दी गई है.

Sasaram News : बद्री नारायण महाविद्यालय, इंदौर में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ भूमि दाताओं व ग्रामीणों का धरना सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा. धरने का नेतृत्व कर रहे भूमि दाता राणा प्रताप सिंह ने कहा कि नौ सूत्री मांगों को लेकर पिछले सात दिनों से लगातार धरना दिया जा रहा है, लेकिन महाविद्यालय प्रशासन की ओर से अब तक ग्रामीणों से बातचीत नहीं की गयी है.

नौ सूत्री मांगों को लेकर लगातार जारी है धरना

राणा प्रताप सिंह ने कहा कि धरने में भूमि दाता परिवार के सदस्यों के साथ-साथ अन्य ग्रामीण भी शामिल हो रहे हैं. ग्रामीणों की ओर से महाविद्यालय के प्राचार्य राजदेव सिंह के नाम लिखित आवेदन भी दिया गया है. इसके बावजूद कॉलेज प्रशासन की ओर से उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं की गयी है.

Also Read : रोहतास में स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर नगर पंचायत सभागार में बैठक, 17 सितंबर से चलेगा अभियान

प्राचार्य पर अनियमितता को लेकर उठाये गये सवाल

ग्रामीणों द्वारा महाविद्यालय प्रबंधन को दी गयी प्रतिलिपि में प्राचार्य के खिलाफ कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाये गये हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि प्राचार्य महाविद्यालय में आते हैं, उपस्थिति दर्ज करते हैं और इसके बाद वहां से चले जाते हैं. वहीं, कॉलेज के सचिव की ओर से भी अब तक धरनार्थियों से बातचीत नहीं की गयी है.

Also Read : नोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

48 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो गेट पर तालाबंदी की चेतावनी

ग्रामीणों ने अपने लिखित आवेदन में महाविद्यालय प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. उनका कहना है कि यदि निर्धारित समय के अंदर सम्मानजनक जवाब नहीं मिला और मांगों पर कार्रवाई नहीं की गयी, तो महाविद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़कर कामकाज प्रभावित किया जायेगा. ग्रामीणों ने इसकी पूरी जिम्मेदारी प्राचार्य और प्रबंधन समिति की होने की बात कही है.

सात सितंबर से चल रहा है धरना

गौरतलब है कि महाविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ ग्रामीणों की ओर से सात सितंबर से धरना दिया जा रहा है. सोमवार को भी धरने में श्रीराम सिंह, लालबाबू कुमार सिंह, बिकु सिंह, संजय कुमार सोहन, विजय राज सिंह, धनजी सिंह, जनार्दन सिंह, रमेश सिंह, ददन सिंह और जितेंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

Also Read : जीएनएसयू के वाणिज्य विद्यार्थियों ने किया सुधा डेयरी फार्म का औद्योगिक भ्रमण, उत्पादन से विपणन तक समझी प्रक्रिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश कुमार पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >