हनुमान मंदिर परिसर में दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

SASARAM NEWS.नारायणपुर हनुमान मंदिर परिसर में दो पक्षों में मारपीट हो गयी. जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल डेहरी में कराया गया. इस मामले में दोनों पक्षों ने इंद्रपुरी थाने में आवेदन दिया है.

फोटो-1- मारपीट के बाद एनएचटूसी मार्ग को जाम कर प्रदर्शन करते लोग प्रतिनिधि, इंद्रपुरी नारायणपुर हनुमान मंदिर परिसर में दो पक्षों में मारपीट हो गयी. जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल डेहरी में कराया गया. इस मामले में दोनों पक्षों ने इंद्रपुरी थाने में आवेदन दिया है. पहले पक्ष के नारायणपुर निवासी लोकनाथ यादव व दूसरे पक्ष के हिमांशु तिवारी ने आवेदन दिया है. इस संबंध में इंद्रपुरी थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी गुप्ता ने बताया कि पूजा करने को लेकर मारपीट हुई है. जानकारी के अनुसार नारायणपुर हनुमान मंदिर में हिमांशु तिवारी नया घोड़ा खरीद कर पूजा कराने के लिए आये थे. इस पर भैसहां पंचायत के उप मुखिया लोकनाथ यादव व सहयोगी ने कुछ देर इंतजार करने के लिए बोला. इसी पर दोनों पक्षों के बीच बहस हो गयी. इसके बाद दोनों पक्षों ने आपस में मारपीट कर ली. मारपीट के बाद घायल उप मुखिया लोकनाथ यादव ने नारायणपुर मोड़ के पास एनएचटूसी मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया. जिससे करीब एक घंटे यातायात बाधित रहा. सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गयी. काफी समझाने के बाद जाम हटाया गया. दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है. एक पक्ष के लोकनाथ यादव और दूसरे पक्ष के हिमांशु तिवारी दोनों नारायणपुर के रहने वाले हैं. इस मामले में तीन लोगों को थाने में डिटेंन किया गया है. इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. ………..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >