रोहतास में मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक, सूर्य घर योजना से टीबी मुक्त अभियान तक सभी योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

रोहतास जिले में विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की मुख्य सचिव ने समीक्षा की. डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं.

Rohtas News : रोहतास जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, टीबी मुक्त भारत अभियान, राशन कार्ड, लंबित सीएमआर, वेजफेड और विद्युत आपूर्ति समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की सोमवार को मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की. बैठक के बाद डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए.

सूर्य घर योजना में ऋण स्वीकृति और सोलर रूफटॉप पर जोर

समीक्षा बैठक के बाद डीएम ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने विद्युत वितरण कंपनियों, बैंक प्रतिनिधियों और कार्य एजेंसियों को बैंक ऋण आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही अनावश्यक ऋण अस्वीकृतियों में कमी लाने, लाभुकों को समय पर स्वीकृति और सब्सिडी उपलब्ध कराने तथा सोलर रूफटॉप स्थापना में तेजी लाने पर जोर दिया. उन्होंने इसे स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया.

किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश

डीएम ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को किसानों के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और विद्युत उपकरणों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, ताकि कृषि कार्य प्रभावित न हो.

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत घर-घर होगी स्क्रीनिंग

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आशा, एएनएम और स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं. चिन्हित मरीजों को पोषण किट भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उपचार के दौरान उन्हें पोषण संबंधी सहायता मिल सके.

राशन कार्ड और लंबित सीएमआर का जल्द होगा निष्पादन

डीएम ने नया राशन कार्ड बनाने और नाम जोड़ने के विशेष अभियान में पात्र परिवारों की शीघ्र पहचान करने तथा सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके अलावा लंबित सीएमआर की आपूर्ति निर्धारित अवधि में पूरी करने और वेजफेड के माध्यम से सब्जी व्यवसाय को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया.

प्रतिदिन होगी योजनाओं की समीक्षा

डीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करें और राज्य सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंच सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >