चेनारी थाना में अधिकारियों-सामाजिक लोगों की हुई मीटिंग, चेहल्लुम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर बनी सहमति

चेनारी थाना में चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में स्थानीय प्रशासन और सामुदायिक नेताओं ने मिलकर पर्व के दौरान सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया. सभी उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया.

चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को चेनारी थाना परिसर में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई.

बैठक में अंचल अधिकारी पुरुषोत्तम कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने उपस्थित लोगों से कहा कि चेहल्लुम का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है. सभी लोग प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं. उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की अपील की.

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे. संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी तथा असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. उन्होंने लोगों से जुलूस एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया.

बैठक में कांग्रेस नेता मंगल राम, बहुजन समाज पार्टी के नेता सरवर अली खान, नगर पंचायत चेनारी के वार्ड संख्या-5 के वार्ड पार्षद परवेज अहमद, हरिद्वार शर्मा, जोखन बेग, धनंजय मिश्रा, लड्डू अंसारी, डब्लू अंसारी सहित सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोग एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा चेहल्लुम पर्व को शांति, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का भरोसा दिलाया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >