पहलगाम हमले के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च

Sasaram news. म्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना हमले के विरोध में शनिवार की देर शाम नगर के बड़ी बाजार रोड से लोजपा (आर) के नगर अध्यक्ष तुषार राज गुप्ता के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया.

पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे से गूंज उठा नासरीगंज फोटो -5- कैंडल मार्च में शामिल लोग. प्रतिनिधि, नासरीगंज जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना हमले के विरोध में शनिवार की देर शाम नगर के बड़ी बाजार रोड से लोजपा (आर) के नगर अध्यक्ष तुषार राज गुप्ता के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया. यह मार्च मेन रोड, तालाब, मंगलबाजार, संगम बिगहा, हरिहरगंज होते अपने स्थान पर समाप्त हो गया. मार्च में ”हर कतरा लहू का हिसाब मांगेगा, ये मुल्क फिर से एक जवाब मांगेगा”, ”शहीदों हम शर्मिंदा हैं, तुम्हारे कातिल जिंदा हैं”, ”आतंकवादी गतिविधि नहीं चलेगी”, ”देश का गद्दार मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद” आदि नारे के साथ कई तख्तियां, तिरंगा था और बैनर पर स्पष्ट संदेश था. पहलगाम में मारे गये पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी गयी. मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि पहलगाम में जो शहीद हुए हैं, उन्हीं की बदौलत भारत पीओके ले सकेगा. शीघ्र बदला ले सरकार. सरकार कड़ी सजा दे. खून खौल रहा है. मार्च में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अजय प्रसाद गुप्ता, निहाल कुमार, अमन कुमार, पिंटू राज, अभिनव कुमार, अधिप राज, अंकित कुशवाहा, सुशील कुमार, रिंकू व मोनू, पंकज कुमार, अंजय कुमार सिंह समेत कई अन्य लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >