टीबी के तर्ज पर फाइलेरिया मुक्त पंचायत बनाने की मुहिम शुरू

Sasaram news. ब टीबी बीमारी समाप्त करने के तर्ज पर स्वास्थ्य विभाग ने फाइलेरिया मुक्त पंचायत बनाने की मुहिम शुरू की है. इसको लेकर शनिवार को करगहर प्रखंड के सोनबरसा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर हितधारक मंच का गठन किया गया.

हिदायत. समय से पहचान नहीं होने पर लाइलाज हो जाती है बीमारी

जिले के करगहर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर पर हितधारक मंच का हुआ गठन

फोटो-16- करगहर के सोनवर्षा एचडब्ल्यूसी पर हितधारक मंच का गठन करते चिकित्सक व अन्य.

प्रतिनिधि, सासाराम सदरअब टीबी बीमारी समाप्त करने के तर्ज पर स्वास्थ्य विभाग ने फाइलेरिया मुक्त पंचायत बनाने की मुहिम शुरू की है. इसको लेकर शनिवार को करगहर प्रखंड के सोनबरसा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर हितधारक मंच का गठन किया गया. इसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार व संचालन सेंटर की सीएचओ श्रुति वर्मा ने किया. मंच गठन में जनप्रतिनिधि, जीविका दीदी, पीडीएस दुकानदार, शिक्षक, वार्ड सदस्य, आशा कर्मी समेत क्षेत्र के फाइलेरिया मरीज को शामिल किया गया है. इस दौरान सीएचओ ने बताया कि पंचायत को फाइलेरिया मुक्त बनाना मुहिम का मुख्य मकसद है, क्योंकि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है. इसकी समय से पहचान नहीं हुई, तो यह लाइलाज हो जाता है. यह एक ऐसा बीमारी है जो किसी व्यक्ति को पकड़ लिया तो दिव्यांग बना सकता है. ऐसे में इस बीमारी के खात्मा के लिए समाज की भागीदारी जरूरी है. इसमें आम जनों को भी बीमारी के प्रति आस-पास के लोगों को जागरूक करना होगा. जब लोग जागरूक होंगे तो बीमारी से निजात दिलाने में मदद मिलेगी.

बीमारी के लिए आमजनों को जनप्रतिनिधि करें जागरूक

खड़ारी पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार ने फाइलेरिया बीमारी की जानकारी लिया कि यह लोगों के बीच कैसे फैलता है. रोग की जानकारी लेने के बाद उन्होंने वहा मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा आम जनों से भी आस-पास के लोगों बीमारी के प्रति जागरूक करने का अपील किया. मुखिया ने कहा कि किसी भी बड़ी समस्या से हमें भागे नहीं यदि समाज में बीमारी के बारे में किसी को बताते हैं और नकारात्मक परिणाम मिलता है तो उससे घबराएं नहीं बल्कि हमेशा प्रयास करें. आपका प्रयास एक दिन सकारात्मक परिणाम देगा. मुखिया ने वहां मौजूद आशा कर्मियों से कहा कि यदि लोगों को जागरूक करने में उनकी जरूरत पड़ती है तो हमेशा अपने पंचायत के लिए खड़े रहेंगे और इस पंचायत को सभी के सहयोग से फाइलेरिया मुक्त पंचायत बनाने का प्रयास करेंगे. कार्यक्रम में शामिल लोगों ने अपने पंचायत को फाइलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प लिया. बीडीसी कृष्ण अवतार गुप्ता ने कहा कि हम सब के सहयोग से हाथीपांव जैसे गंभीर बीमारी से निजात दिलाया जा सकता है. हम थोड़े लोग मिल कर प्रयास करेंगे तो कई लोग जुड़ते जाएंगे और अभियान सफल होता चला जायेगा. मौके पर शिक्षिका पुष्पा कुमारी, जीविका से सरोजा देवी, एएनएम शकुंतला देवी, आशा में सीता देवी, लालमुनि देवी, सीफार प्रतिनिधि विशाल चौहान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >