Sasaram News : (रजी अहमद खान) रोहतास नगर पंचायत के वार्ड संख्या 5 निवासी एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई. घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीत्कार मच गई. मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अकबरपुर निवासी सफीक अहमद के रूप में की गई है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सफीक अहमद सुबह किसी काम से खेत पर गए थे. इसी दौरान उन्हें करंट लग गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. बताया जाता है कि वे पेशे से प्लंबर का कार्य करते थे. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.
जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिवार वालों को सूचना दी गई . परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सफीक अहमद मिलनसार और मेहनती व्यक्ति थे. घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल बना हुआ है. वहीं सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है.
Also Read: गया में बनेगा आधुनिक चिड़ियाघर, 45 हेक्टेयर में तैयार होगी वाइल्डलाइफ सिटी
