टेढ़का मोड़ के पास बिजली पोल से टकरायी बाइक, एक किशोर की मौत, दो घायल

SASARAM NEWS.स्थानीय थाना क्षेत्र के निमियाडीह-टेढ़का मोड़ के समीप बिजली के खंभे से बाइक टकरा जाने से बाइक पर सवार तीन किशोरों में एक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये.

तिलौथू.

स्थानीय थाना क्षेत्र के निमियाडीह-टेढ़का मोड़ के समीप बिजली के खंभे से बाइक टकरा जाने से बाइक पर सवार तीन किशोरों में एक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि तिलौथू थाना क्षेत्र के कोईडीह गांव निवासी उदय कुमार का 12 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार, किशन कुमार का पुत्र मंझिला कुमार और अमझोर थाना क्षेत्र के रामडिहरा गांव निवासी बिहारी राम का 12 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार उर्फ गुटला बाइक पर सवार होकर किसी शादी समारोह में जा रहे थे. इसी दौरान निमियाडीह से आगे टेढ़का मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गयी. हादसे में रामडिहरा गांव निवासी छोटू कुमार उर्फ गुटला की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं पिंटू कुमार और मंझिला कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया.थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक किशोर के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.गौरतलब है कि टेढ़का मोड़ पर आये दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं . इसके बावजूद पथ निर्माण विभाग की ओर से अब तक कोई सांकेतिक चिह्न नहीं लगाया गया है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >