बिहार संस्कृत बोर्ड की मध्यमा परीक्षा कल से, जिले के दो केंद्रों पर 661 परीक्षार्थी होंगे शामिल.

SASARAM NEWS.बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड, पटना की मध्यमा परीक्षा-2026 रविवार 16 मार्च से शुरू होगी, जो 19 मार्च तक चलेगी. जिले के सदर अनुमंडल में दो परीक्षा केंद्र चिन्हित किये गये हैं, जहां कुल 661 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी.

केंद्राधीक्षकों को मिले कड़े निर्देश, मोबाइल-गैजेट पर रहेगी पाबंदीफोटो -7- श्री शंकर उच्च माध्यमिक विद्यालय, तकिया को बनाया गया परीक्षा केंद्र.

प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड, पटना की मध्यमा परीक्षा-2026 रविवार 16 मार्च से शुरू होगी, जो 19 मार्च तक चलेगी. जिले के सदर अनुमंडल में दो परीक्षा केंद्र चिन्हित किये गये हैं, जहां कुल 661 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. प्रथम पाली सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 1:45 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी. परीक्षार्थियों को प्रथम पाली के लिए सुबह 9:15 बजे और द्वितीय पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे से परीक्षा भवन में प्रवेश दिया जायेगा. विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जायेगा. सासाराम के दो परीक्षा केंद्रों में श्री शंकर उच्च माध्यमिक विद्यालय, तकिया (केंद्र कोड-14001) में 355 और शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय विद्यालय, अड्डा रोड (केंद्र कोड-14002) में 306 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने संयुक्त निर्देश जारी करते हुए कई दिशा-निर्देश दिये हैं.

एक बेंच पर अधिकतम दो परीक्षार्थी बैठेंगे

जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि परीक्षा में कदाचार रोकने के लिए कड़े निर्देश जारी किये गये हैं. परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल, ब्लूटूथ, पेजर सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. परीक्षा कक्ष में प्रत्येक बेंच पर अधिकतम दो परीक्षार्थी बैठेंगे और एक बेंच पर एक ही विद्यालय के एक से अधिक परीक्षार्थी नहीं बैठाए जायेंगे.संयुक्त आदेश के अनुसार स्टैटिक दंडाधिकारी व पुलिस बल द्वारा परीक्षा केंद्र के गेट पर अनिवार्य रूप से तलाशी ली जायेगी. महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला पुलिसकर्मी या महिला कर्मियों द्वारा ही ली जायेगी. उन्होंने बताया कि वीक्षक व केंद्राधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि वे सुबह 8:00 बजे तक केंद्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे. अनियमितता पाये जाने पर बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम-1981 के तहत कठोर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >