रोहतास में 86 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, वाराणसी से 3 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Cyber Crime: रोहतास में 86 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की . इस कार्रवाई में वाराणसी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जहां मामला डिजिटल अरेस्ट गिरोह से जुड़ा है.

Bihar Cyber Crime: साइबर पुलिस ने रोहतास में ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा किया. खुलासे में 86 लाख रुपये की धोखाधड़ी की जानकारी सामने आई. जहाँ मदन गोपाल पांडेय नाम युवक के साथ साइबर ठगों ने यह ठगी की . जिसके बाद पीड़ित ने पुरे मामले की शिकायत साइबर थाना में दर्ज कराया. मामला दर्ज होते ही पुलिस ने इसके खिलाफ़ कार्रवाई की . जिसमें वाराणसी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई डेहरी साइबर थाना में दर्ज मामले के आधार पर की गई.

डिजिटल अरेस्ट गिरोह से जुड़ा है मामला

पुलिस के अनुसार, पीड़ित मदन गोपाल पांडेय के बैंक खाते से साइबर ठगों ने बड़ी रकम उड़ा ली थी. मामले की जांच के दौरान यह सामने आया कि यह गिरोह डिजिटल अरेस्ट जैसे तरीकों का इस्तेमाल कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था.

तकनीकी जांच से मिला सुराग

एसपी रोशन कुमार के नेतृत्व में पुरे मामले की जांच की गई. जहां विशेष टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर संदिग्ध बैंक खातों का पता लगाया. जांच में खुलासा हुआ कि पीड़ित के खाते से महाराष्ट्र के विभिन्न खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए थे. इन खातों में करीब 48 लाख रुपये का ट्रांजैक्शन और 38 लाख रुपये का क्रेडिट पाया गया.

वाराणसी से तीन आरोपी गिरफ्तार

साइबर अपराध के खिलाफ़ बड़ी कार्रवाई पुलिस ने इस मामले में वाराणसी से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में—

  • फूलचंद सिंह (बलिया)
  • अनिल कुमार सिंह
  • राजीव कुमार चौबे
    शामिल हैं.

आगे की कार्रवाई जारी

फ़िलहाल सभी आरोपियों न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.जहां उन सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं.

साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई एक बड़ी सफलता मानी जा रही है. पुलिस की होशियारी और तकनीकी जांच के चलते ठगी के इस बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हो सका.

सासाराम से अनुराग शरण की रिपोर्ट

Also Read:सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई पुलिस, पूर्व सरपंच पर गिरी गाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ragini Shamra

Ragini Shamra is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >