रोहतास में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Road Accident: रोहतास में आरा–मोहनिया नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मामले की जांच जारी है.

Bihar Road Accident:(उमेश कुमार) रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा–मोहनिया नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. सरना गांव के समीप एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के करंज गांव निवासी सुमेर आलम के पुत्र मोतीम आलम (मंटू आलम) के रूप में हुई है.

घर लौटते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, मोतीम आलम किसी काम से सरना गांव गया हुआ था. देर रात वह बाइक से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान सरना गांव के पास अचानक एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे उठाकर इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया. दिनारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस मामले में अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

परिजनों में मातम, जांच जारी

इस हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और घटना की जांच में जुटी हुई है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Also Read:कैमूर में तपती धूप के बीच सड़क बनी गंदे पानी की झील, जर्जर रास्ते ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >