बिहार पुलिस में 321 ट्रेंड महिला सिपाहियों की एंट्री, पासिंग परेड में दिखाया दम

Bihar Police Women Constable Parade : रोहतास के सासाराम में 321 महिला सिपाहियों की पासिंग आउट परेड भव्य तरीके से आयोजित हुई. कठोर प्रशिक्षण के बाद सभी ने शानदार मार्च पास्ट कर सबका दिल जीत लिया. डीएम और एसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने नई सिपाहियों को शुभकामनाएं दीं. महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी यह परेड, पुलिस बल को मिली नई ताकत.

सासाराम से डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Bihar Police Women Constable Parade : रोहतास जिले के सासाराम स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस महिला बटालियन परिसर बेदा में मंगलवार को 321 प्रशिक्षु महिला सिपाहियों की पासिंग आउट परेड भव्य और गरिमामय माहौल में आयोजित की गई. कड़ी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन सभी महिला सिपाहियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक दक्षता का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पुलिस सेवा में औपचारिक रूप से प्रवेश किया. इस मौके पर उनका जोश और आत्मबल देखने लायक था.

आकर्षक मार्च पास्ट ने जीता दिल

कार्यक्रम की शुरुआत मार्कर कॉल से हुई, जिसके बाद परेड कमांडर ने मुख्य अतिथि को रिपोर्ट दी. इसके बाद मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया. निशान टोली के आगमन, राष्ट्रीय सलामी और शपथ ग्रहण के बाद महिला सिपाहियों ने शानदार मार्च पास्ट कर मंच को सलामी दी. उनकी एकसमान कदमताल और अनुशासन ने वहां मौजूद अधिकारियों, परिजनों और दर्शकों को काफी प्रभावित किया. पूरे परिसर में तालियों की गूंज से माहौल उत्साहपूर्ण हो गया.

अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर डीएम दीपक कुमार मिश्रा और एसपी रोशन कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. सभी अधिकारियों ने नई महिला सिपाहियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कर्तव्यनिष्ठ होकर सेवा करने का संदेश दिया.

डीआईजी ने बढ़ाया हौसला

मुख्य अतिथि डीआईजी डॉ. सत्य प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि सभी 321 महिला सिपाहियों ने आंतरिक और बाह्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. अब वे राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने प्रशिक्षण देने वाले अधिकारियों और प्रशिक्षकों की भी सराहना की.

प्रशिक्षण में सिखाई गई अहम जिम्मेदारियां

कमांडेंट मनोज कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान महिला सिपाहियों को शारीरिक दक्षता, हथियार संचालन, कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपदा प्रबंधन और नए कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई. उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षु अब हर परिस्थिति में देश सेवा के लिए तैयार हैं.

सासाराम में आयोजित यह पासिंग आउट परेड न सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम रहा, बल्कि महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत तस्वीर भी पेश कर गया. 321 महिला सिपाहियों के पुलिस बल में शामिल होने से राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को नई ताकत मिलेगी. अब ये प्रशिक्षु मैदान में उतरकर अपनी जिम्मेदारियों को कैसे निभाती हैं, इस पर सभी की नजर बनी रहेगी.

Also Read: बक्सर के डॉ मनोज यादव बने फेयर प्राइस डीलर्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष, पटना में सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, डीलरों में खुशी की लहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >