मुखिया पुत्र बिहार पुलिस के जवान की ह्रदय गति रुकने से मौत, गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी गयी सलामी

SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के पिपरडीह गांव निवासी सह पवनी पंचायत के मुखिया विजय भगवान तिवारी उर्फ बादशाह तिवारी के छोटे पुत्र लगभग 27 वर्षीय आनंद राज तिवारी की हृदय गति रुकने से पटना स्थित आवास पर मौत हो गयी.

नासरीगंज.

थाना क्षेत्र के पिपरडीह गांव निवासी सह पवनी पंचायत के मुखिया विजय भगवान तिवारी उर्फ बादशाह तिवारी के छोटे पुत्र लगभग 27 वर्षीय आनंद राज तिवारी की हृदय गति रुकने से पटना स्थित आवास पर मौत हो गयी. मृतक बिहार पुलिस में जवान था और सीएम सुरक्षाबल में पटना में तैनात था. रविवार देर शाम जवान का शव उसके पैतृक गांव पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. जिला पुलिस लाइन से आयी 14 सदस्यीय महिला-पुरुष पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व और सूबेदार नंद किशोर राम की अगुवाई में गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि दी. घटना से पूरे पिपरडीह गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. इस संबंध में मृतक के पिता सह पवनी पंचायत के मुखिया ने बताया कि वे अपने पुत्र से मिलने पटना गये हुए थे. उनका पुत्र मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलाने की योजना बना रहा था. इसी क्रम में शनिवार शाम वह आवास पर आराम करने लगा. पिता किसी कार्य से बाहर गये थे. लौटने पर पुत्र को सोया हुआ पाया. कुछ देर बाद जब जगाने का प्रयास किया गया तो कोई हरकत नहीं हुई. इसके बाद उसे पीएमसीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हृदय गति रुकने से मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. मृतक छह भाइयों में सबसे छोटे थे और छह वर्ष पूर्व बिहार पुलिस में भर्ती हुए थे. वे अविवाहित थे. पोस्टमार्टम के बाद शव रविवार शाम पैतृक गांव लाया गया, जहां पूरा गांव शोक में डूब गया. परिजन शव देखकर रो पड़े और एक-दूसरे से लिपटकर विलाप करने लगे.मौके पर एसआइ रमइया राम, पूर्व उप मुखिया राजू सिंह, माले नेता कैसर नेहाल, प्रवेज आलम, किसान अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >