रोहतास में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंककर्मियों का धरना, PLI में भेदभाव का भी जताया विरोध

सासाराम में बैंककर्मियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह और पीएलआई में भेदभाव के विरोध में एक दिवसीय देशव्यापी धरना प्रदर्शन किया।

Rohtas News : पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने और PLI में भेदभाव समाप्त करने की मांग को लेकर गुरुवार 27 अगस्त 2026 की देर शाम बैंककर्मियों ने देशव्यापी आंदोलन के तहत सासाराम में धरना दिया. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बैनर तले बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की.

वेतन समझौते में मंजूरी, फिर भी लागू नहीं

बैंक यूनियनों और भारतीय बैंक संघ (IBA) के बीच हुए पिछले वेतन समझौते में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह को मंजूरी दी गई थी. बैंककर्मियों का आरोप है कि इसके बावजूद भारत सरकार की ओर से अब तक इसे लागू नहीं किया गया है. संगठनों की ओर से पिछले कई महीनों से सरकार से मांग और वार्ता की जा रही थी, लेकिन सकारात्मक पहल नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया.

जरूरत पड़ी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

SBI सासाराम क्षेत्रीय कार्यालय के रितेश कुमार रंजन ने कहा कि बैंककर्मी पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य का अधिकार लेकर रहेंगे. उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा जरूरत पड़ी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता भी अपनाया जाएगा.

PLI में भेदभाव का जताया विरोध

NCBE के क्षेत्रीय सचिव हरदीप सिंह ने PLI में भेदभाव का विरोध करते हुए कहा कि बैंक कर्मचारियों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए. उन्होंने PLI व्यवस्था में मौजूद विसंगतियों को दूर करने की मांग की.

सैकड़ों बैंककर्मी रहे मौजूद

कार्यक्रम का नेतृत्व SBI अधिकारी संघ के क्षेत्रीय सचिव सिकंदर कुमार सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष समीर कुमार राय एवं कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय सचिव ब्रजेश कुमार ने किया. प्रदर्शन में अनिश कुमार, अरुण कुमार, प्रसिद्ध ना. केशरी, राजेश समेत सैकड़ों बैंक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए. बैंककर्मियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का संकेत दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >