बकरीद पर अदा की नमाज, अमन, शांति और भाईचारे की मांगी दुआ

SASARAM NEWS : नमाज समाप्त होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया.

SASARAM NEWS 🙁प्रमोद कुमार श्रीवास्तव सासाराम शहर स्थित शेरशाह मकबरा के समीप ईदगाह में बकरीद पर्व के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरे उत्साह और अकीदत के साथ नमाज अदा की. सुबह से ही ईदगाह परिसर में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली.

नमाज के दौरान अमन, शांति एवं भाईचारे की दुआ मांगी गई. नमाज समाप्त होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया.

सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए

त्योहार को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. ईदगाह एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे. पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र में निगरानी करते रहे, ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके.

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और शांति पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की.

बकरीद के अवसर पर पूरे शहर में उत्सवी माहौल देखने को मिला. लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं तथा सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >