रोहतास: संझौली में आज धूमधाम से मनेगी बाबा गणिनाथ जयंती, वैदिक मंत्रोच्चार के बाद बंटेगा महाप्रसाद

रोहतास के संझौली प्रखंड मुख्यालय में आज बाबा गणिनाथ जी महाराज की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी. वैश्य एकता मंच द्वारा आयोजित इस उत्सव में वैदिक मंत्रोच्चार, महाप्रसाद वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समावेश होगा.

Rohtas News: जिले के संझौली प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों में वैश्य एकता मंच के तत्वावधान में आज बाबा गणिनाथ जी महाराज की पूजा-अर्चना धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ की जाएगी. इस पावन धार्मिक अनुष्ठान को लेकर वैश्य समाज और स्थानीय श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. आयोजन की सफलता के लिए मंच के कार्यकर्ताओं ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं.

वैदिक मंत्रोच्चार और ध्वजारोहण से शुरुआत

वैश्य एकता मंच के सक्रिय सदस्य मोनू कुमार गुप्ता, गौरव कुमार गुप्ता और सुनील कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि शुक्रवार की सुबह नौ बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना शुरू होगी. इसके उपरांत सुबह 10 से 11 बजे के बीच परंपरागत रूप से झंडोत्तोलन किया जाएगा, जिसमें समाज के सैकड़ों लोग सामूहिक रूप से भाग लेंगे.

महाप्रसाद वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम को

आयोजन समिति के अनुसार दोपहर 12 बजे से लेकर शाम चार बजे तक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. वहीं शाम पांच बजे से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें भक्ति संगीत और भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी. आयोजकों ने क्षेत्र के तमाम श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.

Also Read: नासरीगंज में कार्यपालक सेवा संघ की नई प्रखंड कमेटी गठित, कर्मियों के हक के लिए एकजुटता का संकल्प

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वीरेंद्र कुमार

वीरेंद्र वर्ष 2008 से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. उन्हें क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है और वे अपने क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उजागर करने में माहिर हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >