एनएमसीएच में मनाया गया आयुष्मान भारत दिवस, फैलायी जागरूकता

Sasaram news. आयुष्मान भारत दिवस के अवसर पर बुधवार को नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एनएमसीएच) जमुहार के ओपीडी परिसर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी गयी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी फोटो-10- नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर जागरूकता फैलाते एनएमसीएच के स्टूडेंट्स व अन्य. प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस आयुष्मान भारत दिवस के अवसर पर बुधवार को नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एनएमसीएच) जमुहार के ओपीडी परिसर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. यह कार्यक्रम नारायण नर्सिंग कॉलेज की ओर से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लोगों को दी गयी. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मरीजों, उनके परिजनों व स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही. नुक्कड़ नाटक से बताया गया कि किस प्रकार यह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क इलाज की सुविधा देती है. यह योजना स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल है, जिसने करोड़ों भारतीयों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा का भरोसा दिलाया है. संस्थान के प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कहा कि यह गर्व की बात है कि नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लगातार चार वर्षों से आयुष्मान भारत योजना के तहत सेवा प्रदाता के रूप में बिहार में प्रथम स्थान पर बना हुआ है. उन्होंने संस्थान के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और सभी सहयोगियों को इसके लिए साधुवाद दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत वर्ष 2018 से अब तक संस्थान में लगभग 50 हजार मरीजों का इलाज किया जा चुका है. यह संख्या बिहार के किसी भी निजी अस्पताल में सबसे अधिक है. यह नारायण मेडिकल कॉलेज की सेवा प्रतिबद्धता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रमाण है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >