मोदी सरकार महिलाओं को संसद व विधानसभा में आरक्षण देना नहीं चाहती हैं : भाकपा माले
SASARAM NEWS.स्थानीय प्रखंड परिसर में शुक्रवार को ऐपवा और भाकपा माले के संयुक्त आह्वान पर महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व माले प्रखंड सचिव कैसर नेहाल ने किया.
स्थानीय प्रखंड परिसर में शुक्रवार को ऐपवा और भाकपा माले के संयुक्त आह्वान पर महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व माले प्रखंड सचिव कैसर नेहाल ने किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महिलाओं को संसद व विधानसभा में आरक्षण देने को लेकर गंभीर नहीं है. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण 2025 में ही पारित होना था, लेकिन सरकार इसे लगातार टालती रही. यदि सरकार की मंशा होती तो 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ही इसे लागू किया जा सकता था.वक्ताओं ने यह भी कहा कि विभिन्न राज्यों में चुनाव को देखते हुए महिला आरक्षण को लेकर दिखावटी प्रयास किये जा रहे हैं और महिलाओं के प्रति झूठी सहानुभूति जतायी जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान शासनकाल में देश की महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं. अंत में कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन बीडीओ मो नौशाद आलम सिद्दीकी को सौंपा. मौके पर सुदामा सिंह, धर्मराज, मो. फिरोज ताहिर, हेलाल खान, अरविंद सिंह, सूर्यदेव सिंह, रमेश सिंह, रिंकू राम, मोतीलाल साह, कमेश्वर सिंह, सुरेंद्र पासवान, शमशेर अली, हरबंश सिंह, शिवधारी सिंह, मुन्ना राम, उमेश सिंह, धनजी राम, परवेज आलम सहित अन्य मौजूद थे.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।