थानाध्यक्ष ने यातायात नियमों व साइबर ठगी से बचाव पर किया जागरूक
SASARAM NEWS.कवई बाल स्थित बलिराम भगत प्लस टू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और महिला सशक्तीकरण के विषय में विशेष रूप से जानकारी देकर जागरूक किया.
थानाध्यक्ष ने यातायात नियमों व साइबर ठगी से बचाव पर किया जागरूक
बलिराम भगत प्लस टू विद्यालय में छात्रों को सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम व महिला सशक्तीकरण की दी जानकारी
सूर्यपुरा
.कवई बाल स्थित बलिराम भगत प्लस टू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और महिला सशक्तीकरण के विषय में विशेष रूप से जानकारी देकर जागरूक किया. इस दौरान वर्ग 9, 10, 11 और 12 के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. थानाध्यक्ष ने सबसे पहले सड़क सुरक्षा अधिनियम 2014 के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने सड़क हादसों को कम करने और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर जोर दिया. अभियान के तहत वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट पहनने, गति नियंत्रण रखने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने और ज़ेबरा क्रॉसिंग के महत्व के बारे में बताया. इसके बाद साइबर क्राइम यानी ऑनलाइन धोखाधड़ी से संबंधित विभिन्न डिजिटल अपराधों की जानकारी दी गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि हैकिंग, डाटा चोरी जैसे अपराध आइटी एक्ट 2000 के तहत आते हैं. उन्होंने कहा कि यदि कभी भी इस तरह की घटना घटे, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करायें. महिला सशक्तीकरण पर बोलते हुए थानाध्यक्ष ने छात्राओं से अपील की कि वे अपने घर और आसपास होने वाले बाल विवाह, महिला उत्पीड़न, दहेज प्रथा, सामाजिक शोषण और यौन उत्पीड़न के खिलाफ डटकर मुकाबला करें और समाज को भी जागरूक करें. उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और महिला उत्पीड़न जैसी समस्याओं से निजात मिल सकती है. कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजीत कुमार, एसआइ विजय कुमार सिंह, पुलिस बल के जवानों के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.