नगर निगम में नाली-गली योजनाओं का लॉटरी से चयन, समस्याओं का होगा समाधान

Sasaram News : नगर निगम में लॉटरी के माध्यम से कई ग्रप योजनाओं का चयन हुआ. अब जलजमाव, गंदगी और खराब रोड से मिेलेगी मुक्ति.

Sasaram News : ( प्रमोद कुमार श्रीवास्तव)  नगर निगम सभा कक्ष में बुधवार को NIT-के अंतर्गत विभिन्न नाली एवं गली निर्माण योजनाओं को लेकर लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई. इस दौरान ग्रुप संख्या 02, 05, 06, 08, 11 एवं 12 की योजनाओं का पारदर्शी तरीके से चयन किया गया.

लॉटरी प्रक्रिया नगर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई, जिसमें संवेदकों एवं संबंधित प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया. पूरी प्रक्रिया सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप एवं पारदर्शिता बनाए रखते हुए की गई.

जलनिकासी व्यवस्था होगा बेहतर

अधिकारियों ने बताया कि इन नाली-गली योजनाओं के माध्यम से शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क एवं जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा. इसके लिए चयनित एजेंसियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है.

जलजमाव, खराब रोड व गंदगी से मिलेगी राहत

नगर निगम प्रशासन ने कहा कि योजनाओं के पूरा होने के बाद शहरवासियों को जलजमाव, खराब सड़क एवं गंदगी जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी. कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

Also Read: गया में बनेगा आधुनिक चिड़ियाघर, 45 हेक्टेयर में तैयार होगी वाइल्डलाइफ सिटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >