डेहरी बस पड़ाव की बंदोबस्ती के लिए 23 मार्च को नीलामी

SASARAM NEWS.डेहरी बस पड़ाव की बंदोबस्ती के लिए 23 मार्च को जिला परिषद कार्यालय में नीलामी की जायेगी. इस संबंध में विभाग द्वारा पत्र जारी कर तिथि निर्धारित कर दी गयी है.

बस पड़ाव के साथ सैरात, हाट-बाजार व घाटों की भी होगी बोली प्रतिनिधि, सासाराम सदर डेहरी बस पड़ाव की बंदोबस्ती के लिए 23 मार्च को जिला परिषद कार्यालय में नीलामी की जायेगी. इस संबंध में विभाग द्वारा पत्र जारी कर तिथि निर्धारित कर दी गयी है.डेहरी बस पड़ाव के अलावा डेहरी टैक्सी पड़ाव, सैरात और फेरी घाट समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर खराब पड़े रोड रोलर की भी नीलामी होगी. निर्धारित तिथि को चेनारी मार्केट रोड, अकबरपुर बाजार, भलुनीधाम मेला, सकला हाट बाजार, नटवार सब्जी बाजार, सूर्यपुरा हाट बाजार, राजपुर सब्जी हाट, पड़रिया सोन घाट, यदुनाथपुर सोन घाट, दारानगर सोन घाट और नौहट्टा सोन घाट सैरातों की भी नीलामी की जायेगी. डेहरी बस पड़ाव की डाक में शामिल होने वाले व्यक्ति को 14,19,000 रुपये जमानत राशि के रूप में जमा करनी होगी. डाक समाप्त होने के तुरंत बाद उच्चतम बोलीदाता को अनुबंध निष्पादन के लिए पांच प्रतिशत अनुबंध शुल्क और पांच प्रतिशत स्टांप शुल्क एकमुश्त जमा करना होगा. ऐसा नहीं करने पर जमानत राशि बंदोबस्त राशि में समायोजित कर ली जायेगी. बस पड़ाव संचालक को प्रति वाहन प्रतिदिन 70 रुपये की दर से टोल टैक्स वसूलने की अनुमति होगी. साथ ही न्यूनतम निर्धारित बीड राशि से कम बोली स्वीकार नहीं की जायेगी.यदि निर्धारित तिथि को किसी कारण नीलामी नहीं हो पाती है, तो 25 मार्च को पुनः नीलामी की प्रक्रिया आयोजित की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >