दुष्कर्म के आरोपित के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई

Sasaram news. बड़हरी थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में दुष्कर्म कांड के आरोपित के घर रविवार को बड़हरी थाने की पुलिस द्वारा कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गयी.

फोटो-कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करते पुलिस अधिकारी. प्रतिनिधि, करगहर बड़हरी थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में दुष्कर्म कांड के आरोपित के घर रविवार को बड़हरी थाने की पुलिस द्वारा कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गयी. इस बाबत बड़हरी थानाध्यक्ष विश्वजीत ने बताया कि कुर्की-जब्ती की कार्रवाई तेंदुआ गांव के नीतीश कुमार के घर की गयी है. वह जुलाई 2019 में गांव के ही एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का नामजद आरोपित है और फरार चल रहा है. रविवार को न्यायालय के आदेश के आलोक में उसके घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गयी. इस दौरान करगहर थानाध्यक्ष विजय कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे. गौरतलब है जुलाई 2019 में तेंदुआ गांव में एक शादी समारोह से भाग लेकर अपने घर लौट रही एक किशोरी के साथ नीतीश कुमार और उसके सगे भाई द्वारा उसे जबरन पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था. घटना में संलिप्त एक भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जो न्यायालय के आदेश पर जमानत पर है. नीतीश कुमार अभी भी फरार चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >