प्रारंभिक स्कूलों में वार्षिक मूल्यांकन आज से, 3.11 लाख बच्चे देंगे परीक्षा

दो पाली वाले स्कूलों में भी निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही होगी परीक्षा

दो पाली वाले स्कूलों में भी निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही होगी परीक्षा इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर 45 मिनट पहले अपलोड होगा प्रश्नपत्र 30 मार्च को अभिभावकों को सुनाया जायेगा परिणाम फोटो -5 – मध्य विद्यालय धनकाढ़ा में वार्षिक मूल्यांकन की तैयारी में जुटे शिक्षक. प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस जिले के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक स्कूलों में 12 मार्च से वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू होगी. शैक्षणिक वर्ष 2025-26 की इस परीक्षा में कक्षा एक से आठ तक के करीब 3.11 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. शिक्षा विभाग ने परीक्षा को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिया है. परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर एक से तीन बजे तक. गुरुवार को कक्षा तीन से आठ के लिए पर्यावरण अध्ययन व सामाजिक विज्ञान तथा कक्षा एक और दो के लिए भाषा की मौखिक परीक्षा होगी. इसके बाद 14 मार्च को हिंदी/उर्दू, 16 को गणित, 17 को अंग्रेजी, 18 को विज्ञान व संस्कृत और 19 मार्च को कक्षा एक व दो की गणित-अंग्रेजी मौखिक परीक्षा ली जायेगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि जिन स्कूलों में शैक्षणिक कार्य दो पालियों में होता है, वहां भी कक्षा एक से आठ की परीक्षा निर्धारित समयसारणी के अनुसार ही संचालित की जायेगी. सुबह की पाली की शेष अवधि में कक्षा नौ से 12 का संचालन सुनिश्चित किया जायेगा. यह व्यवस्था 12 से 19 मार्च तक लागू रहेगी. ब्लैक बोर्ड पर लिखे जायेंगे सवाल उन्होंने बताया कि परीक्षा में तकनीक का भी उपयोग होगा. प्रश्न पत्र इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले अपलोड किया जायेगा. स्कूल इसे डाउनलोड कर ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखेंगे, जबकि बच्चों को केवल उत्तर पुस्तिका दी जायेगी. कक्षा एक और दो का मूल्यांकन पूरी तरह मौखिक होगा, जबकि कक्षा तीन से आठ की लिखित परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं बिहार राज्य पाठ्यपुस्तक निगम की ओर से उपलब्ध करायी गयी हैं. 30 मार्च को अभिभावकों को सुनाया जायेगा परिणाम परीक्षा समाप्त होने के बाद 19 से 24 मार्च के बीच स्कूल कॉम्प्लेक्स स्तर पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच होगी. 30 मार्च को सभी स्कूलों में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित कर बच्चों का परिणाम साझा किया जायेगा. डीइओ ने कहा कि सभी स्कूलों को स्वच्छ और कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >