चैंबर ऑफ कॉमर्स के सेक्रेटरी बने अमित कुमार आर्या

चैंबर ऑफ कॉमर्स के सेक्रेटरी बने अमित कुमार आर्या

प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीण. चैंबर ऑफ कॉमर्स रोहतास इकाई की ओर से समाजसेवी एवं युवा उद्यमी अमित कुमार आर्या को संस्था का सेक्रेटरी मनोनीत किया गया है. इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उन्होंने संस्था के जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद प्रसाद के साथ सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है. नव मनोनीत सेक्रेटरी अमित कुमार ”आर्या” ने कहा कि यह पद उनके लिए केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि विश्वास और सम्मान का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि चैंबर ऑफ कॉमर्स का मुख्य उद्देश्य जिले के व्यापार और उद्योग को सशक्त बनाना, व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन और सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना तथा युवाओं को व्यापार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है. उन्होंने कहा कि यह संस्था सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करती रही है. शिक्षा, स्वास्थ्य, जनसेवा, राहत कार्य तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से चैंबर ऑफ कॉमर्स समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >