सासाराम में अमर शहीद जगदेव प्रसाद का 52वां शहादत दिवस मनाया गया

Sasaram News : नासरीगंज के बभंडी गांव में अमर शहीद जगदेव प्रसाद का 52वाँ शहादत दिवस मनाया गया. वक्ताओं ने उनके विचारों और सामाजिक न्याय के संघर्ष को याद किया.

Sasaram News : नासरीगंज प्रखंड के बभंडी गांव में शोषित समाज दल के तत्वावधान में अमर शहीद जगदेव प्रसाद का 52वां शहादत दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जेपी सेनानी वशिष्ठ सिंह ने की, जबकि संचालन श्रीनिवास सिंह ने किया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने जगदेव प्रसाद के विचारों और उनके संघर्षों को याद करते हुए सामाजिक समानता एवं आर्थिक न्याय की दिशा में काम करने का संकल्प लिया.

जगदेव प्रसाद के विचारों पर चलने से मिलेगा सामाजिक न्याय

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वशिष्ठ सिंह ने कहा कि अमर शहीद जगदेव प्रसाद एक महान विभूति थे. वे भारत में शोषित क्रांति के जनक थे. उनके विचारों पर चलकर ही सामाजिक एवं आर्थिक न्याय संभव है. उन्होंने कहा कि अमर शहीद जगदेव प्रसाद का सपना तब तक पूरा नहीं होगा, जब तक भारत में जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी सुनिश्चित नहीं होती.

Also Read : सासाराम: कोचस में लहेरी पैक्स चुनाव सोमवार को, 1155 मतदाताओं के लिए बने 2 मतदान केंद्र

शोषितों को एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने की अपील

समाजसेवी विशाल कुशवाहा ने कहा कि गैरबराबरी के खिलाफ शोषितों को जागरूक करते हुए आज ही के दिन जगदेव प्रसाद को कांग्रेस सरकार ने गोलियों से भून दिया था. उन्होंने कहा कि जगदेव प्रसाद के सपनों और विचारों को स्थापित करने के लिए सभी लोगों को मिलकर प्रयास जारी रखना होगा.

Also Read : सासाराम: 11वीं त्रैमासिक एग्जाम का शेड्यूल जारी, 19 से 27 सितंबर तक होंगी परीक्षाएं

तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों समेत बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने अमर शहीद जगदेव प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर पूर्व पैक्स अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, संजय यादव, डॉ. अमन कुमार, राहुल कुमार, क्यूम अंसारी, देवेंद्र सिंह, मुनमुन चौधरी, शिव कुमार, शतिश कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read : रोहतास डीएम ने 46 शिक्षकों को किया सम्मानित, प्रधानाध्यापक जगजीवन राम को भी मिला प्रशस्ति पत्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राहुल कुमार मिश्रा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >