छठिया पोखरा के पास मुर्गा-मछली दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, हटाने का निर्देश

SASARAM NEWS : छठिया पोखरा और ब्रह्म बाबा स्थान के सामने लगने वाली इन दुकानों के कारण मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी. साथ ही आसपास स्थित काली मंदिर में पूजा करने वाले लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था.

SASARAM NEWS : (मनोज कुमार सिंह) प्रखंड मुख्यालय स्थित छठिया पोखरा ब्रह्म बाबा स्थान के सामने लगने वाली मुर्गा एवं मछली की दुकानों को हटाने का निर्देश बीडीओ तेज बहादुर सुमन और थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने दिया है. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि सभी दुकानें तत्काल प्रभाव से हटाकर पुरानी बाजार में स्थानांतरित की जाएं.

अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि निर्देश का पालन नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

श्रद्धालुओं और आम लोगों को हो रही थी परेशानी

बीडीओ तेज बहादुर सुमन ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है. छठिया पोखरा और ब्रह्म बाबा स्थान के सामने लगने वाली इन दुकानों के कारण मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी. साथ ही आसपास स्थित काली मंदिर में पूजा करने वाले लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था.

गंदगी और बदबू से बिगड़ रहा था माहौल

उन्होंने बताया कि मुर्गा और मछली दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे पंख, चमड़ा और अन्य कचरा फेंकने से पूरे क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल रही थी. इससे नजदीकी सीएचसी में आने वाले मरीजों और राज राजेश्वरी प्लस टू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था.

इन्हीं समस्याओं को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए दुकानों को पुरानी बाजार में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है. अधिकारियों ने दोहराया कि आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: अंतरराष्ट्रीय ट्रैक पर दौड़ेगा सासाराम का लाल पीयूष राज, एशियाई चैंपियनशिप के लिए हांगकांग रवाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >