सियांवक पंचायत सरकार भवन की जमीन का एडीएम ने किया निरीक्षण, महादलित परिवारों को भूमि देने का दिया आश्वासन

Sasaram News : राजपुर प्रखंड में सियांवक पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का एडीएम सुभाष कुमार ने निरीक्षण किया. इस दौरान महादलित परिवारों को शेष भूमि आवंटित करने का आश्वासन दिया गया.

Sasaram News : राजपुर प्रखंड अंतर्गत सियांवक पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए अंचल कार्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी भूमि के विवादित होने की सूचना पर मंगलवार को एडीएम सुभाष कुमार ने स्थल का निरीक्षण किया. बीडीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि पूर्व रोतवा पंचायत के नागरिकों को सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने के लिए सहयोग शिविर आयोजित किया गया था. इसी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे एडीएम ने शिविर के उद्घाटन के बाद सियांवक पंचायत सरकार भवन के लिए आवंटित भूमि का निरीक्षण किया.

करीब दो एकड़ भूमि में 50 डिसमिल पर बनेगा पंचायत सरकार भवन

बीडीओ ने बताया कि आवंटित भूमि के पास कुछ महादलित परिवारों का बसेरा है. इनमें से अधिकतर परिवारों को सरकार की ओर से पहले ही आवासीय भूमि उपलब्ध करायी जा चुकी है. शेष दो-तीन भूमिहीन परिवारों को अभी भूमि उपलब्ध कराया जाना बाकी है. उक्त खाता-खेसरा की आवंटित भूमि का क्षेत्रफल करीब दो एकड़ है, जिसमें से लगभग 50 डिसमिल भूमि पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए उपयोग में ली जानी है.

महादलित परिवारों को शेष भूमि आवंटित करने का आश्वासन

महादलित परिवारों को आश्वासन दिया गया है कि पंचायत सरकार भवन के निर्माण के बाद शेष भूमि को सरकार द्वारा उन्हें आवंटित किया जाएगा. प्रशासन की ओर से भूमि से संबंधित स्थिति को लेकर ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया.

Also Read : गोपालपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से नवविवाहिता की मौत, शादी के सात माह बाद उजड़ा सुहाग

सहयोग शिविर में मिले 11 आवेदन

सहयोग शिविर के दौरान पंचायती राज विभाग के अंतर्गत जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए दो आवेदन प्राप्त हुए. वहीं, ग्रामीण विकास विभाग के लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत शौचालय के लिए एक आवेदन, राशन कार्ड बनाने के लिए एक आवेदन और प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए एक आवेदन प्राप्त हुआ. सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित चार मामले तथा कबीर अंत्येष्टि योजना से संबंधित एक आवेदन भी शिविर में आया.

Also Read : गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ 2026 का समापन, नव प्रवेशी छात्रों को दी गयी शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी

शिविर में अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

मौके पर पंचायत के मुखिया पंकज गुप्ता, अंचलाधिकारी मनोज कुमार प्रसाद, पंचायत सचिव अंकित कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे. शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित अपनी समस्याएं और आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किये.

Also Read : सासाराम: नगर निगम चुनाव में जन सुराज की एंट्री से बदले सियासी समीकरण, वार्ड से मेयर तक बढ़ी हलचल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश गोंड

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >