बिजली चोरी पर कार्रवाई, 35 लोगों पर 56 लाख से अधिक जुर्माना

SASARAM NEWS.विद्युत सब डिविजन क्षेत्र के टाउन व डालमियानगर विद्युत प्रशाखा में रविवार को बिजली चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गयी. बिना कनेक्शन बिजली उपयोग करने वालों पर कार्रवाई कर विभाग ने सख्ती का संदेश दिया.

कार्रवाई से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने हटाया

बिना कनेक्शन बिजली जलाने पर विभाग की सख्ती

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने समझाबुझा कर हटाया

डेहरी नगर.

विद्युत सब डिविजन क्षेत्र के टाउन व डालमियानगर विद्युत प्रशाखा में रविवार को बिजली चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गयी. बिना कनेक्शन बिजली उपयोग करने वालों पर कार्रवाई कर विभाग ने सख्ती का संदेश दिया.टाउन विद्युत प्रशाखा के जक्खी विगहा स्थित डीआरएलआर कॉलोनी में कार्रवाई के बाद नाराज दर्जनों लोग थाना चौक स्थित विद्युत कार्यालय के मुख्य गेट पर रविवार रात कुछ देर के लिए धरना पर बैठ गये. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर हटाया.धरना पर बैठे सोनू सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह सहित अन्य लोगों ने कहा कि वे बिजली कनेक्शन लेना चाहते हैं, लेकिन प्रक्रिया जटिल होने के कारण परेशानी हो रही है. कई मामलों में पुराने क्वार्टर दादा-परदादा के नाम पर होने से वंशावली की मांग की जा रही है, जिससे देरी हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली काटने से पहले विभाग ने कोई सूचना नहीं दी.उन्होंने कहा कि बिजली व पानी आवश्यक सेवाएं हैं और बिजली कटने से गर्मी में काफी परेशानी हो रही है.विभाग ने डेहरी के डीआरएलआर व मथुरापुर कॉलोनी में कुल लगभग 35 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 56,45,129 रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए स्थानीय थाना में आवेदन दिया गया है.

इन लोगों पर लगा जुर्माना

टाउन जेई के अनुसार डीआरएलआर कॉलोनी में कार्रवाई के दौरान ज्ञानी देवी पर लगभग 11210, कुसुम देवी पर 101317, कमला देवी पर 129042, मनोज कुमार राय पर 229561, उषा देवी पर 446797, सैयद खुर्शीद जमाल 15 2915, धीरेंद्र सिंह पर 54704, शैलेंद्र कुमार पर 114149, मिंटू रंजन पर 6330, अशोक कुमार सिंह पर 73002, सुबोध तिवारी पर 422418, रमाशंकर सिंह पर 116805, अनीता देवी पर 106567, मंजू देवी पर 15851, कृष्णमुरारी सिंह पर 93853, अरविंद कुमार पर 81873, अमित सिंह पर 27328, विवेक कुमार पर 87788, भगवान सिंह पर 95675, राकेश सिंह पर 32632, अमित सिंह पर 89119 रुपये का जुर्माना लगा है. वहीं डालमियानगर जेइ के अनुसार मथुरापुर कॉलोनी में कार्रवाई के दौरान अनिल सिंह पर लगभग 19887, उमाशंकर सिंह पर 19887, समीर कुमार पर 16547, कमलेश सिंह पर 16547, महेंद्र प्रसाद सिंह पर 16547, सच्चिदानंद सिंह पर 16547, मनोज यादव पर 18919, गोपाल पाल पर 18919, ताहिर हुसैन पर 18919, रंजीत कुमार पर 18919, इंद्रावती देवी पर 18919, कंचन देवी पर 16547, मालती कुमारी पर 16547, राम ध्यान सिंह पर 59842 रुपया का जुर्माना लगाया गया.

बिजली अधिकारियों पर उठ रहे सवाल

डीआरएलआर कालोनी व मथुरापुर कालोनी परिसर में कई वर्षों से बिना कनेक्शन के बिजली जल रहा था.जिससे विभाग को लाखों रुपये की राजस्व की क्षति हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >