बक्सर रजवाहा में गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक
SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के अमेठी गांव के समीप बक्सर रजवाहा में बाइक सवार युवक के असंतुलित होकर गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे की बतायी जा रही है.
बक्सर रजवाहा में गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक
फोटो-5-पीएचसी में इलाजरत युवक
संझौली.
थाना क्षेत्र के अमेठी गांव के समीप बक्सर रजवाहा में बाइक सवार युवक के असंतुलित होकर गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे की बतायी जा रही है.घायल युवक की पहचान डुमरा (नोखा) निवासी 26 वर्षीय शुभम कुमार के रूप में हुई है. अमेठी पंचायत के मुखिया चंद्रहास कुमार ने बताया कि वह एक मांगलिक कार्यक्रम से लौटकर अपने गांव सुसाडी जा रहे थे, तभी रजवाहा के पास किसी व्यक्ति की कराहने की आवाज सुनायी दी. उन्होंने तुरंत बाइक रोककर टॉर्च जलाया, तो देखा कि एक युवक बाइक समेत रजवाहा में गिरा हुआ दर्द से कराह रहा था.इसके बाद उन्होंने 112 पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए पीएचसी नोखा में भर्ती कराया गया.डॉक्टरों के अनुसार युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गये हैं.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.