नहाने के दौरान डूबने से एक महिला की मौत

Sasaram news. रोहतास थाना क्षेत्र के बंजारी के कछुअर लाइम स्टोन माइंस में गुरुवार की दोपहर नहाने के दौरान पैर फिसलने से एक महिला की मौत हो गयी.

अकबरपुर. रोहतास थाना क्षेत्र के बंजारी के कछुअर लाइम स्टोन माइंस में गुरुवार की दोपहर नहाने के दौरान पैर फिसलने से एक महिला की मौत हो गयी..रोहतास थानाध्यक्ष निकुंज भूषण प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को निकाल कर पोस्टमार्टम कराया. थानाध्यक्ष ने कहा कि शव की पहचान दिनेश चेरो की 30 वर्षीया पत्नी अनीता देवी के रूप में हुई. वहीं, परिजनों को मालूम होते ही चीख-पुकार मच गयी. लोगों ने बताया कि गहरा पानी होने के कारण चार से पांच घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को निकाला गया. रोहतास अंचलाधिकारी सुश्री कुमारी ने बताया कि मृतक के परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग से सहायता राशि प्रदान की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >