राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में की खुदकुशी

Sasaram news. राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज डेहरी, पटनवां की एक छात्रा ने गुरुवार की देर रात कॉलेज परिसर स्थित गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में पंखे से फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया.

सेकेंड सेमेस्टर में पढ़ती थी अरवल के करपी की रहने वाली साल्वी रूम में पंखे से लटका पाया गया फंदा लगा शव, जांच में जुटी पुलिस फोटो-7- राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज. ए- मृतक छात्रा साल्वी कुमारी का फाइल फोटो. प्रतिनिधि, इंद्रपुरी राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज डेहरी, पटनवां की एक छात्रा ने गुरुवार की देर रात कॉलेज परिसर स्थित गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में पंखे से फंदा लगा कर सुसाइड कर ली. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. इस घटना से कॉलेज परिसर में सनसनी फैल गयी. छात्रा अरवल जिले के करपी थाने के नदी खुर्द निवासी रंजय सिंह की 19 वर्षीया पुत्री साल्वी कुमारी बतायी जा रही है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ विकास प्रसाद ने बताया कि कॉलेज छात्रावास में छात्रा साल्वी कुमारी ने गुरुवार की रात करीब डेढ़ बजे अपने रूम में पंखे से फंदा लगा कर सुसाइड कर ली. वह सेकेंड सेमेस्टर में पढ़ती थी. करीब आठ-नौ महीने से कॉलेज के छात्रावास में रहती थी. ग्राउंड फ्लोर पर रूम संख्या जी 02 (जीरो टू) में रहती थी. सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा देने वाली थी. इस घटना की सूचना छात्रा के परिजनों को देते हुए इंद्रपुरी थाने को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सारे बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है. रूम को लॉक करा दिया गया है. पुलिस फोटो, मोबाइल कब्जे में लिया है. घटना की सूचना पाकर छात्रा के नाना, मामा, चाचा के साथ दो-चार ग्रामीण आये. इस मामले में अपर थानाध्यक्ष इंद्रपुरी थाने के एसआइ करन कुमार ने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज डेहरी पटनवां की छात्रा साल्वी कुमारी की गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में फंदा लगने से मौत हो गयी है. पोस्टमार्टम के बाद शव को दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >