जलभरी यात्रा के दौरान मारपीट, तीन युवक गिरफ्तार

मनियारी गांव में शुक्रवार को आयोजित रामचरितमानस महायज्ञ महायज्ञ के जलभरी यात्रा के दौरान मारपीट हो गयी थी

फोटो -16- गिरफ्तार किये गये युवक

करगहर.

मनियारी गांव में शुक्रवार को आयोजित रामचरितमानस महायज्ञ महायज्ञ के जलभरी यात्रा के दौरान मारपीट हो गयी थी. इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार किये गये युवकों में तिलकापुर गांव निवासी अयोध्या राम का बेटा श्रवण कुमार, राधेश्याम पासवान का बेटा शशि कुमार और मनियारी गांव निवासी बहादुर पासवान का बेटा बासुदेव पासवान शामिल है. उन्होंने कहा कि तीनों युवक शुक्रवार को मनियारी गांव से निकली जलभरी यात्रा के दौरान तिलकापुर गांव के समीप सैकडों लोगों की भीड में शामिल होकर एक-दूसरे पर लाठी डंडे से प्रहार कर रहे थे. मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >