राज्य सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए टीम रवाना
लखीसराय में आयोजित प्रतियोगिता में जौहर दिखाएंगी जिले की बेटियां
By ANURAG SHARAN | Updated at :
फोटो-7- रवानगी से पहले टीम के सदस्य व पदाधिकारी.
सासाराम कार्यालय.
बिहार राज्य सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप-2026 में भाग लेने के लिए रोहतास जिले की टीम बुधवार को लखीसराय रवाना हुई. टीम में खुशबू कुमारी, पलक राज, खुशी कुशवाहा, रेखा कुमारी, रागिनी आर्या, रिया कुमारी, राधा कुमारी, तारा कुमारी, रोशनी कुमारी, अंशु कुमारी, ज्योति कुमारी, खुशी कुमारी, चंदा कुमारी व रीना कुमारी शामिल हैं. टीम के साथ प्रबंधक अंतिम राज उर्फ मुन्ना भी गये हैं. यह टीम 14 अप्रैल तक चलने वाली प्रतियोगिता में शिरकत करेगी. रवानगी के अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ एसपी वर्मा ने कहा कि खेल अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का प्रतीक होना चाहिए. पूर्व सचिव एनाम अहमद ने खिलाड़ियों को सफलता के लिए आत्मविश्वास के साथ खेलने की सलाह दी. इस मौके पर संघ के कोषाध्यक्ष विमल सिंह और संयुक्त सचिव उपेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.