71 लोगों ने डीएम को सुनायी अपनी फरियाद

Sasaram news. डीएम के जनता दरबार में 71 फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे. इन्हीं में एक नासरीगंज प्रखंड के अतिमीगंज गांव की गुड्डी देवी भी अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी.

फोटो-जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनतीं डीएम उदिता सिंह व अन्य. सासाराम नगर. डीएम के जनता दरबार में 71 फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे. इन्हीं में एक नासरीगंज प्रखंड के अतिमीगंज गांव की गुड्डी देवी भी अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी. उन्होंने डीएम से शिकायत की है कि कुछ दबंग लोग मुझे मेरी जमीन पर मकान बनाने नहीं दे रहे हैं. इस शिकायत पर डीएम ने कार्रवाई करते हुए बिक्रमगंज अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अविलंब इस मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया है. वहीं, कैमूर जिले के मोकरी गांव से राजेंद्र प्रसाद चौधरी अपनी जमीन मापी की शिकायत करने आये थे, जिनके आवेदन का निष्पादन करने का निर्देश डीएम ने लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को दिया है. इसके अलावा अन्य आवेदनों में सुनवाई करते हुए डीएम ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को तत्काल इनपर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >