द डिवाइन पब्लिक स्कूल के 30 विद्यार्थियों ने जेइइ मेन में लहराया परचम

SASARAM NEWS.बिक्रमगंज के द डिवाइन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष आयोजित देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेइइ मेन- 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है. विद्यालय के कुल 30 विद्यार्थियों ने जेइइ मेन परीक्षा क्वालिफाई कर सफलता प्राप्त की है.

बिक्रमगंज.

बिक्रमगंज के द डिवाइन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष आयोजित देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेइइ मेन- 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है. विद्यालय के कुल 30 विद्यार्थियों ने जेइइ मेन परीक्षा क्वालिफाई कर सफलता प्राप्त की है, जिससे पूरे विद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है. यह देश की सबसे महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित एनआइटी,आइआइटी और अन्य केंद्रीय संस्थानों में प्रवेश का अवसर प्राप्त होता है. इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करना विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक माना जाता है. विद्यालय प्रबंधन ने माना कि छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय व अपने अभिभावकों का गौरव बढ़ाया है. इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अखिलेश कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन व अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है. उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाले समय में विद्यालय के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर नयी ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे.

विद्यालय के सफल विद्यार्थी

तनमय भारती – 98.8 पर्सेंटाइल,

कृष कुमार पांडेय – 97.8 पर्सेंटाइल रौनक कुमार – 97.7 पर्सेंटाइल आशीष कुमार – 97.29 पर्सेंटाइल दिनेश कुमार – 97 पर्सेंटाइल अमन कुमार – 95.8 पर्सेंटाइल रौशनी कुमारी – 95.1 पर्सेंटाइल रॉकी राज – 95 पर्सेंटाइल रजनीश राज दुबे-94.9 पर्सेंटाइल रौशन कुमार -94.8 पर्सेंटाइल सहित कुल 30 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >