29 को नोखा नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान

Sasaram News : तीन रिक्त पदों के लिए कुल 24 वार्ड पार्षद मतदान में हिस्सा लेंगे। नगर परिषद में कुल 25 वार्ड हैं, लेकिन वार्ड संख्या 08 के पार्षद पद के रिक्त होने के कारण एक सदस्य मतदान से वंचित रहेगा.

Sasaram News : (रंजन कुमार की रिपोर्ट) रोहतास जिले के नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए 29 मई को मतदान कराया जाएगा. जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) ने मतदान की तिथि घोषित करते हुए सभी वार्ड पार्षदों को समय पर सासाराम प्रखंड कार्यालय स्थित सद्भावना भवन में उपस्थित होने का निर्देश दिया है. जारी पत्र के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू होकर चुनाव संपन्न होने तक चलेगी.

तीन पदों के लिए 24 वार्ड पार्षद करेंगे वोट

नगर परिषद नोखा में सशक्त स्थायी समिति के तीन रिक्त पदों के लिए कुल 24 वार्ड पार्षद मतदान में हिस्सा लेंगे। नगर परिषद में कुल 25 वार्ड हैं, लेकिन वार्ड संख्या 08 के पार्षद पद के रिक्त होने के कारण एक सदस्य मतदान से वंचित रहेगा. सशक्त स्थायी समिति में कुल पांच सदस्य होते हैं, जिनमें नगर परिषद के सभापति राधे श्याम सिंह और उपसभापति धनजी सिंह पहले से शामिल हैं. शेष तीन पदों के लिए चुनाव कराया जा रहा है. इससे पहले इन पदों पर वार्ड संख्या 19 की पार्षद सुनीता कुमारी, वार्ड संख्या 09 के पार्षद सुदामा कुमार तथा वार्ड संख्या 08 के पार्षद भीम सिंह सदस्य थे. हालांकि वार्ड संख्या 08 का पद वर्तमान में रिक्त है और वहां अलग से चुनाव होना है.

जोड़तोड़ और समर्थन जुटाने की कवायद तेज

इधर चुनाव की घोषणा के साथ ही नगर परिषद की राजनीति गरमा गई है. विभिन्न खेमों में जोड़तोड़ और समर्थन जुटाने की कवायद तेज हो गई है.पार्षदों को प्रलोभन देने और खरीद-फरोख्त की चर्चाएं भी राजनीतिक गलियारों में तैर रही हैं.इसे देखते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने गुप्त मतदान को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं.

Also Read: गया में बनेगा आधुनिक चिड़ियाघर, 45 हेक्टेयर में तैयार होगी वाइल्डलाइफ सिटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >