जिले में फिर मिले 27 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 56 सौ के पार

जिले में गुरुवार को और 27 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इससे अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 56 सौ के पार पहुंच गयी है.

सासाराम सदर : जिले में गुरुवार को और 27 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इससे अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 56 सौ के पार पहुंच गयी है. इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ सुधीर कुमार ने बताया कि ने बताया कि जिले में 27 और नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

इससे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5616 हो गयी है. साथ ही उन्होंने बताया कि जिले के लिए राहत भरी खबर है कि संक्रमित लोगों की स्वस्थ में लगातार सुधार हो रहा है. अब तक जिले के 5316 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने-अपने घर जा चुके हैं.

इस लिहाज से जिले में गुरुवार तक कोरोना संक्रमित के 259 मामले सक्रिय हैं. इसमें से 19 की स्थिति गंभीर होने के कारण विभिन्न आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, जबकि 240 संक्रमित का इलाज होम आइसोलेट कर किया जा रहा है. जिले में अब तक कोरोना से 41 लोगों की मौत हो चुकी है.

posted by ashish jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >