उबधी गांव में आग से 200 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

SASARAM NEWS.प्रखंड की रेड़ियां पंचायत स्थित उबधी गांव के बधार में रविवार की दोपहर अचानक आग लगने से आसपास के खेतों में खड़ी करीब दो सौ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी.

फोटो- 5- उबधी गांव के बधार में गेहूं की फसल में लगी आग प्रतिनिधि, कोचस प्रखंड की रेड़ियां पंचायत स्थित उबधी गांव के बधार में रविवार की दोपहर अचानक आग लगने से आसपास के खेतों में खड़ी करीब दो सौ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में खेतों पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया. लेकिन, तेज पछुआ हवा के कारण आग का विकराल रूप देख कई किसान खेतों के समीप नहीं जा सके. इससे आग की लपटें तेजी से फैलती चली गयी. किसानों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, आग की लपटें तेज होने की वजह से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी. इस घटना में उबधी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह, विजय सिंह, राधेश्याम सिंह, जितेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, केदार साह, रमेश सिंह, बिरेंद्र सिंह, गुड्डू सिंह, भोला चौधरी, मदन चौधरी, पिंटू सिंह, उमेश कुमार और करगहर प्रखंड के बड़की अकोढ़ी निवासी मुन्ना राय, सच्चिदानंद राय, मुसाफिर राय, रमेश राय, काशीनाथ राय, बहादुर राय समेत दर्जनों छोटे किसानों की फसल जलकर खाक हो गयी. अब तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. इस संबंध में प्रभारी सीओ सह बीडीओ चंद्रभूषण गुप्ता ने बताया कि अगलगी में हुई क्षति का मुआयना कर शीघ्र चिह्निचत किसानों को उचित मुआवजा दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >