चोरी की बाइक संग सासाराम में 120 लीटर महुआ शराब जब्त, धंधेबाज मौके से फरार

सासाराम के दारिगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ताराचंडी के समीप 120 लीटर महुआ शराब के साथ दो बाइक जब्त की गईं. हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार हो गए.

Liquor Ban Action In Sasaram: सासाराम के दारिगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 लीटर महुआ शराब के साथ दो बाइक जब्त की है. यह कार्रवाई ताराचंडी के समीप की गई, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की. हालांकि पुलिस की भनक लगते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गए, लेकिन भारी मात्रा में शराब और बाइक पुलिस के हाथ लग गई.

थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग बाइक के जरिए शराब की खेप ले जा रहे हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल इलाके में घेराबंदी की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी.

पुलिस को देखते ही शराब छोड़ भागे तस्कर

जैसे ही पुलिस टीम ताराचंडी के पास पहुंची, दूर से ही तस्करों ने पुलिस की मौजूदगी भांप ली. इसके बाद वे बाइक पर लदी शराब को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बाइक और शराब को अपने कब्जे में ले लिया.

जब्त शराब की मात्रा करीब 120 लीटर बताई जा रही है, जो महुआ से बनी थी. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस की सक्रियता को लेकर चर्चा होने लगी.

Sasaram News : एक बाइक चोरी की निकली

जांच के दौरान पुलिस को एक और अहम जानकारी मिली. जब्त की गई दो बाइकों में से एक बाइक चोरी की पाई गई है. इस संबंध में सासाराम नगर थाना में कांड संख्या 471/26 दिनांक 24 जून 2026 को पहले से मामला दर्ज है.

पुलिस अब इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि चोरी की बाइक का इस्तेमाल शराब तस्करी में कैसे किया जा रहा था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं.

आगे की कार्रवाई जारी

दारिगांव थाना पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार तस्करों की पहचान में जुट गई है. आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है ताकि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Punit Kr Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >