18 से होगी नौवीं की परीक्षा, तैयारी शुरू
फोटो -9- 11वीं के परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी .प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिसबिहार बोर्ड की 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू हो गयी. यह परीक्षा 24 मार्च तक चलेगी. परीक्षा दोनों पालियों में हुई. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू हुई, जो दोपहर 12:45 बजे तक चली. वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक संचालित हुई. परीक्षार्थियों को 12वीं की परीक्षा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व सभी छात्रों की सघन तलाशी ली गयी, इसके बाद ही प्रवेश दिया गया. परीक्षा 12वीं बोर्ड की तरह कड़ी निगरानी में ली गयी. परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में भौतिक विज्ञान, दर्शनशास्त्र और उद्यमिता विषय की परीक्षा हुई, जबकि द्वितीय पाली में राजनीति विज्ञान, लेखांकन और रसायन विज्ञान का पेपर लिया गया. परीक्षा के अंतिम दिन 24 मार्च को प्रथम पाली में इतिहास और द्वितीय पाली में गृह विज्ञान का पेपर होगा. परीक्षा के प्रथम दिन दोनों पाली में करीब 36678 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा प्रियंका कुमारी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में ली जा रही है.
